मैनपुरी, नवम्बर 20 -- संवेदना फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत स्व. राजाराम यादव की 11वीं पुण्यतिथि चौ. राजाराम यादव इंटर कॉलेज केसरीनगर कोसमा में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे दर्जनों लोगों ने उपचार लिया। संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि देव नर्सिंग होम की टीम ने दूरदराज से आए लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर में डॉ. कृपाल सिंह, डॉ प्रवीन कुमार, डॉ विकास यादव, डॉ पूजा हजारे, डॉ. नरेंद्र कुमार ने उपचार दिया। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। साधु-संतों एवं बुजुर्ग लोगों का शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.