हापुड़, मई 16 -- हापुड़ संवाददाता। समाजावादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान शुक्रवार सुबह को ग्राम अमीपुर नंगौला में पहुंचे। जहां वह जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जोरदार विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने अन्य 42 मकान स्वामियों को भी आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में अब और किसी का घर नहीं टूटने दिए जाएंगे। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में भी यह मामला उठाया जाएगा.

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम अमीपुर नंगौला में बुधवार की सुबह को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल जेसीबी मशीनों के साथ तालाब क...