बेगुसराय, अगस्त 13 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। गरीबों के राशन, रोजगार और आवास की गारंटी करने, गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई रोकने तथा उद्योग लगाने के नाम पर कुशमहौत के गरीबों का घर उजाड़ने की योजना वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ओर से मंगलवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेग्रामस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्राफील ने की, जबकि संचालन चन्द्रदेव वर्मा और राजेश श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- गरीबों और भूमिहीनों की मांगों को लेकर मजदूरों का सत्याग्रहसत्याग्रह का उद्देश्य सत्याग्रह को संबोधित करते हुए चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि उद्योग लगाने के नाम पर कुशमहौत के गरीबों का घर उजाड़ने की योजना सरकार को वापस लेनी होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों क...