मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- सरैया। मध्य विद्यालय मणिकपुर में रविवार को राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया। विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। गरीबों के हित में काम करना सभी की जिम्मेवारी है। प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर चल रहे दलाली के अड्डों को बंद कराया जाएगा। अभिनंदन समारोह में प्रखंड राजद अध्यक्ष रवींद्र पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...