जौनपुर, मार्च 15 -- महराजगंज । समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्व. सीताराम यादव की शनिवार पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव रमदेईया में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है। उसकी जमीन सीताराम ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समर्पित होकर ही तैयार की थी। आज हम सबकी ये जिम्मेदारी है कि उनके बोए सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें। जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके। विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए। कहा जब पंक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.