गढ़वा, सितम्बर 20 -- केतार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम 2026 के लागू करने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। प्रखंड परिसर में धरना को संबोधित करते हुए जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों के हक को लूटना चाहती है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून से गरीबों के कल्याण के लिए हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पैसे के अभाव में बंद हो जाएंगी जिसका असर गरीबों पर सीधा पड़ेगा। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के खिलाफ किए जा रहे सारे षड्यंत्र...