वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दिल्ली में छात्रावास निर्माण की पहल की है। समाज के ऐसे मेधावी जो आर्थिक अभाव से आईएएस, पीसीएस, इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते, उनके लिए दिल्ली के रोहिणी में छह मंजिला हॉस्टल बनाया जा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने लक्सा स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि करीब सात करोड़ की लागत से बन रहे भवन का निर्माण चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से कराया जा रहा है। ट्रस्ट की स्थापना हाल ही में हाजीपुर (बिहार) में सम्पन्न अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के चुनाव के बाद की गई। उन्होंने कहा कि ट्रस्टियों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रामनगर रोड स्थित होटल में होगी। वहीं 2026-2029 सत्र के लि...