बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच,संवाददाता। सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में सेंधमारी कर 14 हजार से अधिक अपात्र हर माह गरीबों के हिस्से का राशन डकार रहे हैं।सत्यापन के दौरान अपात्रों का खेल सामने आया है। अब चिंहित अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त करने की तैयारी हो रही है। इनको हटाकर पात्रों को सूची में शामिल किया जाएगा। जिले में पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 5,85,843 है। शासन द्वारा आपूर्ति विभाग को जो सूची उपलब्ध कराई गई है।इस सूची में बड़े पैमाने पर अपात्र भी शामिल हैं,जो धांधली कर राशन लेने की मिल रही शासन स्तर पर शिकायतों के क्रम में जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आया है कि कई लोगों के पास चार पहिया वाहन, आयकरदाता व बैंक में लाखों रुपये जमा हैं, फिर भी वह सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा भी कई अपात्र श्रेणी की सूची ...