जहानाबाद, अगस्त 14 -- ​अरवल, निज संवाददाता ग्रामीण गरीबों की समस्याओं को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अरवल जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में दो दिवसीय सामूहिक अनशन सत्याग्रह शुरू हुआ। इस आंदोलन में जिले के प्रत्येक प्रखंड से 50-50 नेता व कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं। यह भी पढ़ें- खेग्रामस द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष सामूहिक अनशन शुरूसत्याग्रह का उद्देश्य भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने अरवल और कलेर में सत्याग्रहियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार बीपीपीएचटी एक्ट-1947 के तहत गरीबों को बासगीत का पर्चा देने में टालमटोल कर रही है। राशन कार्ड से गरीबों के नाम काटे जा रहे हैं और मनरेगा के तहत मिलने वाले काम के अधिकार को सीमित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य का प्रबंध करे सरकारसरकार पर आरोप...