गढ़वा, जनवरी 7 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत सचिवालय के प्रांगण में बुधवार को गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी के प्रतिनिधि अरुण राम, पंचायत सचिव प्रवीण पांडेय, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता व पंचायत समिति सदस्य तारा देवी के प्रतिनिधि सीताराम ने संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया। उक्त अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय से 140 कंबल मुहैया किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.