गढ़वा, जनवरी 13 -- रंका, प्रतिनिधि। स्थानीय सर्वेश्वरी आश्रम रंका में मां मैत्रायणी योगिनी की 34वीं पुण्यतिथि मंगलवार को सर्वेश्वरी समूह इकाई के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर मां मैत्रायणी योगिनी के निर्वाण दिवस पर सफल योनि पाठ का आयोजन किया गया। पाठ आश्रम के उपाध्यक्ष कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह और अन्य सदस्यों ने किया। कार्यक्रम के दौरान मां मैत्रायणी योगिनी के जीवन, तपस्या और मानव कल्याण के लिए दिए गए उनके संदेशों पर भी प्रकाश डाला गया। उक्त अवसर पर सर्वेश्वरी आश्रम रंका के संगठन मंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, व्यवस्थापक रेवती रमण सिंह, प्रचार मंत्री कुमार गौरव सिंह, प्रखंड प्रभारी प्रमुख अनुभा सिंह, राणा सिंह, भोला पांडेय सहित आश्रम से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धा...