आरा, जनवरी 6 -- -पूर्व विधायक की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ समारोह -टाईब्रेकर में शाहाबाद एकादश ने सीवान एकादश को दो गोल से हराया -श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने मैच का किया उद्घाटन बिहिया। निज संवाददाता शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे धर्मपाल सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बिहिया हाईस्कूल मैदान में स्व. धर्मपाल सिंह स्मृति संस्थान के बैनर तले फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री व स्व. धर्मपाल सिंह के छोटे भाई संजय सिंह टाइगर ने किया। मौजूद लोगों ने स्व. सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया जनार्दन तिवारी ने की और संचालन राकेश तिवारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. धर्मपाल सिंह जमीन से जुड़े गरीबों के नेता थे, जो कि हमेशा गरीबों के हित में...