गरीबों के घर पर बुलडोजर चलना बंद करे सरकार : भाकपा
पटना, जून 6 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने राज्य सरकार से मांग कि बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों का घर उजाड़ने पर रोक लगाई जाए। गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना सरकार बंद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री बनते ही गरीबों की झोपड़ी पर बुलडोजर चलने लगा है। पूरे बिहार में वर्षों से बसे गरीबों और पर्चाधारियों को उजाड़ा जा रहा है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने बताया कि ताजा घटना शिवहर और मधुबनी का है, जहां वर्षों से बसे भूमिहीन गरीबों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गरीबों के घर पर बुलडोजर चलना बंद करे सरकार : भाकपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.