गोंडा, मई 10 -- गोण्डा, संवाददाता। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला पहुंचे। सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद के आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने उनका फूल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन करते हुए क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी दी। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, गरीबों व अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हितार्थ लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- सांसद रवि किशन को मिला भोजपुरी माटी का गौरव सम्मान कहा कि ...