समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- विभूतिपुर। एक सच्चे कम्युनिस्ट के सिपाही, गरीबों व पीड़ितों के आवाज थे राम नरेश राय। उनके बताए मार्गो पर चलकर अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त बातें कल्याणपुर उतर पंचायत के मिल्की में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के दिवंगत राम नरेश राय के निधन पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। अध्यक्षता राम पदारथ साह और संचालन रमाकांत मिश्र ने किया। मौके पर अंचल मंत्री विनोद कुमार विनय, जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, गजेन्द्र चौधरी, विशेश्वर महतो, भाजपा के कृष्णदेव प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, सिया प्रसाद यादव, नंद किशोर यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...