औरंगाबाद, मई 24 -- पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन फोटो-24 मई एयूआर 12 कैप्शन-रविवार को हसपुरा के डुमरा गांव में समारोह को संबोधित करते विधायक अमरेंद्र कुशवाहा हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के डुमरा टोले अकल बिगहा में सीपीआई नेता सह शिक्षक स्व. चतुर्गुण यादव की 33वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के पूर्व जिला मंत्री जगन्नाथ सिंह विकल द्वारा झंडोत्तोलन से हुई। लोगों ने बारी-बारी से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव ने सभी अतिथियों का अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चतुर्गुण बाबू के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के ...