मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी एवं आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने अपनी दशकों पुरानी मानवीय परंपरा को जीवंत रखा। वर्ष 2001 से निरंतर चली आ रही इस मुहिम के तहत उन्होंने करहल के मौजा भांती सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निर्धन परिवारों को चीनी वितरित की, ताकि त्योहारों की मिठास हर घर तक पहुंच सके। डा. अशोक कुमार ने अपने पैतृक गांव लुहारी में लगभग 250 परिवारों को स्वयं चीनी भेंट की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। दूसरों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मुझे जो आत्मिक शांति मिलती है, वह अनमोल है। वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने बताया कि पिछले 26 वर्षो से मौजा भांती के गरीब व असहाय परिवारों को होली पर चीनी वितरित की जाती रही है। इसके अ...