गरीबों की सेवा और सहायता करना ईश्वर की पूजा: नरेन्द्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाज के हर समर्थ लोगों को सदैव गरीबों की सेवा को आगे आना चाहिए। गरीबों की सेवा सहायता ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। यह बातें मानिकपुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के आयोजित जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण, पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश उपाध्याय ने कहा संगठन का प्रत्येक सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के आयोजक गंगा रक्षा मंच के संस्थापक राम भरोस मिश्रा ने अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन पति अशोक जायसवाल, डॉ. विजय यादव, अजय पांडेय, विजय किशोर अग्रहरि, अब्दुल हाशिम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.