बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या 21 के देवीसराय दरगाह मोहल्ले में शुक्रवार को समाजसेवी प्रमोद कुमार उर्फ सुबोध पंडित ने गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। करीब ढाई सौ लोगों को कंबल दिया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। मौके पर सतीश कुमार, उमेश पंडित, सुनील पंडित, शिवशंकर पंडित, वासुदेव पंडित, धारो पासवान, सुजीत पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...