पटना, फरवरी 20 -- जनतांत्रिक व क्रांतिकारी संगठनों के साझा मंच जन अभियान ने अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के घर को उजाड़ने के खिलाफ शुक्रवार को बुद्ध स्मृति पार्क से डाक बंगला चौराहे तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। जुलूस डाकबंगला चौराहे से पुन: लौटकर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचा और सभा में बदल गया। इसका नेतृत्व सीपीआई (एमएल) के नन्द किशोर सिंह एवं अशोक बैठा ने किया। नंद किशोर सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के घर को उजाड़ने की मुहिम निन्दनीय है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाड़ना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसपर रोक लगाने की मांग की है। मौके पर पद्मश्री सुधा वर्गिज, सीपीआई (एमएल) के नेता अयोध्या राम, नागरिक अधिकार रक्षा मंच के संजय श्याम, सर्वहारा जन मोर्चा के मंटू समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.