रांची, अक्टूबर 1 -- रांची जिले में सरकारी राशन का लाभ लेने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छह लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले 6556 परिवार जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ लेते पाए गए हैं। आय के आंकड़ों के सत्यापन में इन परिवारों के सदस्यों की सालाना आय निर्धारित सीमा (सालाना छह लाख) से अधिक है। इसके बावजूद ये परिवार वर्ष 2015 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ उठाते रहे। अब जिला आपूर्ति विभाग ने ऐसे राशन कार्डधारियों पर शिकंजा कसते हुए राशन में मिली सरकारी सहायता की राशि वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला आपूर्ति शाखा की ओर से जारी नोटिस में संबंधित परिवारों को 15 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने और अपना पक्ष रखने का निर्देश...