रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित आर्च बिशप हाउस में शुक्रवार को आयोजित क्रिसमस गैदरिंग सह प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आर्च बिशप विंसेंट आईंद ने मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस हमें एक-दूसरे के प्रति करुणा और मानवतापूर्ण भाव रखने की प्रेरणा देता है। प्रभु यीशु 'शांति के राजा' हैं और उनके जन्म का संदेश समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए ईश्वर के प्रेम का प्रतीक है। आर्च बिशप ने कहा कि जब प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ, तो इसका शुभ समाचार स्वर्गदूतों ने सबसे पहले चरवाहों को दिया। उस काल में चरवाहों को समाज में तुच्छ समझा जाता था, लेकिन ईश्वर की दृष्टि में वे मूल्यवान थे। उन्होंने अपील की कि इस क्रिसमस पर हम सभी विशेष रूप से गरीबों, असहायों और हाशिए पर रहने वाले लोगों के प्...