संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने रविवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वर्चुअली सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। राभजर ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों और कमजोर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए महिलाओं से राजनीति में आने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- भाजपा कर रही लोगों को गुलाम बनाने की राजनिति: इकरा हसनअरविंद राजभर का बयान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ...