चंदौली, अप्रैल 14 -- चंदौली। सदर विकास खंड के कोनियां ग्राम में सपा जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने पीडीए चौपाल लगाकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके जीवन पर रौशनी डाली गई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने गरीबों, वंचितों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान मराछु पासवान, रामलखन राम, छोटू राम, अलहम खान, संतोष शर्मा, चंदन पासवान, सत्तार अली, प्रद्युम्न यादव, मुकेश यादव, संदीप मौर्य, विमला देवी, शांति देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शोषितों और वंचितों के महानायक थे डॉ. आंबेडकर यह भी पढ़ें- शांतिपुरी में धूमधाम से मनाई आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...