लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट को प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का प्रतिबिम्ब बताया है। साथ ही कहा है कि यह अनुपूरक बजट गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों एवं नारीशक्ति को समर्पित है। यह आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव रखने वाला भी है。 यह भी पढ़ें- बजट - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को 1500 करोड़ की बूस्टर डोजबजट का प्रावधान श्री मौर्य ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रस्तावित अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास के लिए 17,942.73 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान गांव, गरीब और किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और ते...