रांची, मई 28 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। कुरमी उत्थान समिति ओरमांझी की ओर से गुरुवार को स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल में मेधा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को संविधान की पुस्तक, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि आर्थिक अभाव में भी यदि किसी व्यक्ति के पास दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो वह अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है और संघर्षों के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि इंटर कॉलेज के समय मात्र 1600 रुपये के अभाव में उन्हें केमिस्ट्री की जगह इंग्लिश विषय लेकर पढ़ाई करनी पड़ी थी। उन्...