लखनऊ, मार्च 11 -- - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 13 को सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाएगी कांग्रेस - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे शामिल, आईजीपी में होगा कार्यक्रमलखनऊ, विशेष संवाददाता।कांग्रेस 13 मार्च को कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक परिवर्तन दिवस का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को बताया कि इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को मिटाना चाहती है।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अजय राय के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद और अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानका...