बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- गरीबी को मात देकर मजदूर की बेटी कावेरी ने किया कमाल मैट्रिक में नालंदा के टॉप 10 में मेहनत के बूते बनायी जगह फोटो इस्लामपुर : कावेरी कुमारी को सम्मानित करतीं मुखिया रिंकु देवी । इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है इस्लामपुर प्रखंड के विष्णुपुर गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर की बेटी कावेरी कुमारी ने। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में कावेरी ने नालंदा जिले के टॉप 10 की सूची में जगह पक्की कर ली है। संसाधनों के घोर अभाव के बीच मिली इस शानदार सफलता से कावेरी का परिवार काफी खुश है। कावेरी के पिता राजेश रविदास और मां रीना देवी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पेट पालते हैं। पिता ने बताया कि कावेरी बचपन से पढ़ाई में होनहार है। उन्होंने उसे गांव के ही सरकारी स्कूल (एनएस. हाई स्...