छपरा, मार्च 30 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में शहर के साधुलाल उच्च विद्यालय के छात्र मनीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में 480 अंक (96 प्रतिशत) हासिल किए हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर मनीष ने न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे सारण जिले का नाम रोशन किया है। मनीष कुमार, स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह के पुत्र हैं और बेहद साधारण व गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यह साबित कर दिया कि सफलता मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही हासिल होती है। मनीष को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से टॉपर वेरिफिकेशन के लिए फोन भी आया था, जिसमें वह सफल रहे। इसके बाद वह सारण जिले के टॉप तीन छात्रों में शामिल होते हुए पटना स्थित बोर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.