गरीबी का दंश: इलाज के अभाव में मजदूर की मौत
अयोध्या, सितम्बर 23 -- फोटो 10 मजदूर की मौत के बाद झोपड़ीनुमा मकान में मायूस बैठी मृतक की पत्नी और बच्चे जाना बाजार। तारुन विकासखंड के घोंपा ग्राम पंचायत के मजरा पकड़ियहरा में गरीबी और लाचारी की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। जहां 43 वर्षीय मजदूर रामजीत गौड़ की समय से उचित इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई। वह पिछले कई हफ्तों से वायरल फीवर से पीड़ित था।परिजनों के मुताबिक पैसों की तंगी के कारण वह कर्ज लेकर स्थानीय चिकित्सकों और सरकारी अस्पताल के चक्कर काटता रहा। लेकिन समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल सका। बीते 18 सितंबर को उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर उसका अंतिम संस्कार कराया। मृतक रामजीत के परिवार में पत्नी पिंकी देवी और सात बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.