गरीबनाथ धाम से 5 जून को निकलेगी सनातन गौरव यात्रा
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ धाम से पांच जून को सनातन गौरव यात्रा निकलेगी। अखंड भारत पुरोहित महासभा के संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि देशभर के 108 धार्मिक स्थलों पर भगवान सत्यनारायण की पूजा व कथा आयोजन के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की सफलता को लेकर साहू पोखर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को महासभा की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पहली सत्यनारायण कथा आयोजन नैमिषारण्य में होगा। बैठक में महासभा सचिव आचार्य संजय तिवारी, आचार्य अशोक कुमार पांडे, आचार्य छोटू मिश्रा, आचार्य मनोज मिश्रा, आचार्य श्रीकांत मिश्रा, आचार्य गौरव झा, आचार्य भरत झा, आचार्य तुलसी पांडे, आचार्य सुमन झा, पंडित रमेश मिश्रा एवं सेवईत यदुनंदन आदि थे। यह भी पढ़ें- स्वामी अविम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.