गरीबनगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे लोग
लखीसराय, मई 23 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के गरीब नगर गांव में इस गर्मी में पेयजल आपूर्ति की समस्या से यात्रियों तथा ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह गांव सूर्यगढा के पहलवान चौक एनएच-80 से माणिकपुर संपर्क सड़क के किनारे अवस्थित है। इस संपर्क सड़क से यात्रियों का बराबर आना-जाना होता है। गांव भी थोड़ी दूर पर पड़ता है। गांव के लोग भी बाजार जाकर एनएच-80 पर गाड़ियां पकड़ते हैं। संपर्क सड़क के किनारे के दोनों चापाकल मोड़ पर खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी चापाकल की मरम्मत नहीं की गई। इससे यात्रियों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। वहीं गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल आपूर्ति का कार्य आधा-अधूरा ही किया गया है। आठ नंबर वार्ड और अन्य टोले के ग्रामीणों के अनुसार पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। कन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.