मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। मंगलवार को कांग्रेसियों ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। नगर पंचायत परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रपिता का अपमान कर रही है। मनरेगा का नाम न बदला जाए। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेवर नगर पंचायत परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रकाश प्रधान ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला भाजपा और आरएसएस की महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों के प्रति लंबे समय से चली आ रही असहजता और अविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का नाम देश के गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के संघर्षों से जुड़ा हुआ है, जिसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.