रुडकी, दिसम्बर 16 -- नगर निवासी गरिमा चड्ढा को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंडिया अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड चित्रकला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके 25 वर्षों के समृद्ध अनुभव, समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया संसद मार्ग में 14 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...