तेहरान, अप्रैल 19 -- ईरान, अमेरिका के साथ युद्ध को एक गरिमा के साथ खत्म करने की कोशिश कर रहा है। यह बात देश के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार को कही। उन्होंने कहाकि ट्रंप को कोई हक नहीं बनता कि वह ईरान को नाभिकीय अधिकारों से वंचित कर दें। ईरानी राष्ट्रपति ने कहाकि ट्रंप का कहना है कि ट्रंप कहते हैं कि ईरान को अपने नाभिकीय अधिकारों का उपयोग नहीं करना चाहिए, लेकिन यह नहीं बताते कि ईरान ने कौन सा अपराध किया है। उन्होंने यह बातें ईरान के खेल और युवा मंत्रालय के दौरे के दौरान कहीं। दुश्मन के खिलाफ डटे रहेंइसके साथ ही उन्होंने देश से अपील की है कि वे खून के प्यासे और क्रूर दुश्मन के खिलाफ पूरी दृढ़ता से डटे रहें। ईरान को अपनी वर्तमान स्थिति को बनाए रखना होगा। हमारी छवि ऐसी नहीं बननी चाहिए कि हम युद्ध को पसंद करने वाले हैं। हम लोग तो अपनी...