जमुई, अप्रैल 26 -- खैरा, निज संवाददाता गरही थाना क्षेत्र स्थित गरही डैम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कौआकोल निवासी अफजल अंसारी (18 वर्ष) और समीर अंसारी (17 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल पांच युवक-अफजल, समीर, शहवाज, आदिन और आयान-घूमने के उद्देश्य से गरही डैम पहुंचे थे। इसी दौरान सभी युवक नहाने लगे। नहाने के क्रम में अफजल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए समीर ने भी बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी गहराई में फंस गया और दोनों डूब गए। घटना लगभग दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। साथ मौजूद अन्य युवकों और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर लगभग एक घंटे बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.