मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के एक गांव से मैट्रिक की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम छात्र के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया। छात्र के माता-पिता ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मेले के लिए उनकी पुत्री निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। सभी रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की गई। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि अपहरण के अलावा प्रेम प्रसंग के एंगल से भी छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...