कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के किसानों के लिए इस बार गरमा मक्का खेती नई उम्मीद लेकर आई है। कृषि विभाग ने पहली बार गरमा सीजन में मक्का उत्पादन बढ़ाने की विशेष रणनीति बनाई है। गेहूं कटनी के बाद खाली हो रहे खेतों का उपयोग कर किसान अब गरमा मक्का की खेती कर सकेंगे। इससे न केवल अतिरिक्त आमदनी होगी, बल्कि खेत भी खाली नहीं रहेंगे।जिला कृषि विभाग ने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदानित दर पर गरमा मक्का बीज वितरण शुरू कर दिया है।725.75 क्विंटल लक्ष्य बीज में 258.54 क्विन्टल उपलब्धविभागीय आंकड़ों के अनुसार कटिहार जिले के लिए 725.75 क्विंटल बीज का लक्ष्य तय किया गया था, जबकि अब तक 258.54 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- किसानों को अनुदानित दर पर गरमा फसल के बीज उपलब्ध प्राप्त बीज में से 177.22 क्विंटल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.