जहानाबाद, मार्च 18 -- अनुदानित बीज के लिए जिले में 2399 किसानों ने किया है ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से 15 अप्रैल तक होती है गरमा फसलों की बुवाई अरवल, निज प्रतिनिधि। गरमा फसल की बुवाई का समय आ चुका है, लेकिन अब तक जिले में गरमा फसल के लिए बिहार राज्य बीज निगम द्वारा बीज उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जबकि विभिन्न फसल के अनुदानित बीज के लिए जिले में 2399 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है तथा ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। बताते चले कि इस वर्ष कृषि विभाग द्वारा 296 क्विंटल मूंग का बीज, 60 क्विंटल उरद, 10 क्विंटल शंकर मक्का, 2 क्विंटल बेबी कॉर्न तथा 50 किलो स्वीट कॉर्न का बीज वितरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक जिले में मूंग के लिए 1804, उरद के लिए 448, शंकर मक्का के लिए 135, स्वीट कॉर्न के लिए 10 तथा बेबी कार्न के बीज के लिए द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.