औरंगाबाद, मार्च 12 -- अंबा प्रखंड परिसर में गुरुवार को गरमा फसलों के बेहतर उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे, पंकज कुमार तथा पूर्व आत्मा अध्यक्ष बृजकिशोर मेहता समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अनूप चौबे ने कहा कि गरमा मौसम में मूंग, उड़द, मक्का, तरबूज, खरबूज तथा विभिन्न सब्जियों की खेती किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि फसल बोने से पहले मिट्टी की जांच कर उसके अनुसार संतुलित उर्वरक का उपयोग करना चाहिए, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। बीजोपचार के लिए ट्राइकोडर्मा या कार्बेन्डाजिम का प्रयोग करने की सल...