नैनीताल, जुलाई 18 -- गरमपानी, संवाददाता। गरमपानी स्थित महिला सभागार में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा नैनीताल के बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भुवन आर्य एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना ने की। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- Roorki...