नैनीताल, जून 9 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी सेंट्रल बैंक के समीप मंगलवार को दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, बड़ी दुर्घटना टल गई और वाहन सवार सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना खैरना पुलिस चौकी को दी गई। हादसे में घायल वाहन चालक को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...