नैनीताल, मार्च 2 -- गरमपानी/भवाली। गरमपानी के तिवारी खोला और जोशी खोला से सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक होली गीत गाते हुए बाजार मार्ग से होते हुए बेतालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और बैठकी होली व लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद ग्रामीण दुर्गापुरी मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक होली गाई गई। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नई विद्यालय बस का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भवाली के रामगढ़ रोड स्थित एरो इंस्टीट्यूट में महिला बैठकी होली का आयोजन किया। छात्राओं ने ढोलक और मंजीरों की थाप पर पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...