नैनीताल, मार्च 22 -- गरमपानी, संवाददाता। हिन्दू नववर्ष के मौके पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद पथ संचलन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व मदन मोहन कैड़ा ने किया। शुरुआत डॉ. केशव राव हेडगेवार, माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद एकल गीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख मनोहर ने किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अमित ने हेडगेवार और गोलवलकर के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी से खैरना बाजार होते हुए देवी मंदिर तक पथ संचलन किया। जो पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खंड कार...