इंदौर, सितम्बर 22 -- मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बिना किसी आधिकारिक आंकड़े के एक अजब दावा किया कि हर साल गरबे के दौरान करीब 4.5 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ चली जाती थीं और बाद में करीब 9 लाख बच्चों को जन्म देतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग पहचान छिपाकर पंडालों में आते हैं इसलिए पहचान करना जरूरी है।4.5 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जाती थीं उषा ठाकुर ने कहा कि यह मुद्दा अब भी कायम है। यह जनसांख्यकी को प्रभावित करने वाला दुखदायी मुद्दा था क्योंकि हर साल करीब 4.5 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जाती थीं। बाद में ये लड़कियां करीब 9 लाख बच्चों को जन्म देतीं। इसका जनसांख्यकी पर असर पड़ रहा था। हालांकि उन्हों...