गरबा में डांस, सिंगिंग और म्यूज़िक बजाने वाले सिर्फ़ हिंदू समाज के होने चाहिए; VHP का बड़ा बयान
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: विश्व हिंदू परिषद ने आग्रह किया है कि नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में पंडाल में नृत्य करने वाले, संगीत बजाने वाले तथा गायक हिंदू समाज के लोग ही हों। विहिप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण ने रविवार को मीडिया के समक्ष कहा कि सनातन के प्रमुख त्योहार पर हमारा आर्थिक एवं सांस्कृतिक व्यवहार उन्हीं लोगों के साथ होना चाहिए, जो स्वयं इनको धार्मिक भाव से मनाते हों। बताया कि अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष में सेवा, समरसता, हिंदू सशक्तीकरण जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को 4:30 बजे से एएमएस सभागार में सांस्कृतिक चेतना संगोष्ठी होगी। इसमें विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रमुख संत शामिल होंगे। वर्षभर विचार गोष्ठियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.