कानपुर, मार्च 24 -- झींझक ,संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलपुर थाना क्षेत्र के नासरसेड़ा गांव के सामने मंगलवार शाम को अप ट्रैक पार कर रहा एक युवक कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गरबा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से पहचान का कोई अभिलेख आदि नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला व नासरसेड़ा गांव के बीच खंभा नंबर 1078/31-33 के बीच मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक तीस वर्षीय युवक कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही 2938 अप गरबा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद ट्रैकमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक को दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.