गरडीह गांव में आगजनी से हजारों की संपत्ति नष्ट
गिरडीह, मई 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गरडीह गांव में रविवार को गांव के हुरो स्वर्णकार के एक खपरैल मकान में आगजनी की घटना हो गई। घटना में लकड़ी, कपड़ा व अनाज सहित हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा बताया गया कि रविवार को वेलोग अपने घर के पास थे। इसी क्रम में खपरैल मकान में आगलगी की घटना हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाया। पीड़ित परिवार के लोगों ने गांव के विरोधी पक्ष द्वारा जान बुझकर इस घटना के अंजाम देने की बात कही जा रही थी। इधर, इसी गांव की अन्य पक्ष के रामचंद्र स्वर्णकार ने बताया कि स्नान करने के क्रम में महिला को खिड़की से झांकने को लेकर कहा-सुनी एवं मारपीट की घटना हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.