वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। ईरान-अफगानिस्तान के ऊपर बने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक दिन बाद फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को गरज-चमक संग बारिश के आसार हैं। हवा भी 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। लखनऊ के मौसम विभाग ने बनारस, गाजीपुर सहित 40 जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह आसमान में हल्के बादल थे लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकली जिसने विचलित किया। दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 35.8 और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से बारिश के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...