अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने शुक्रवार को अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोग सहम से गए। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे। दिन की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगी। करीब 12 बजे के बाद बारिश रुक-रुककर होती रही, लेकिन दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली। तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल गरजे और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। तापमान गिर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम बदलने के आसार सुबह से ही नजर आने लगे थे। दोपहर तक बादलों की डरावनी आवाजें गूंजने लगीं। लगातार होती गड़गड़ाहट से लोग सहमे नजर आए। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने वातावरण को और सर्द कर दिया। नमी बढ़ने से हवा में तीखी ठंडक महसूस होने लगी। सड़क पर चल रहे राहगीर अचानक आई बारिश से बचने के लि...